Career in Drone Technology in The World

ड्रोन का ज्ञान युवाओं को देगा रोजगार की उड़ान 

आप लोगो का फिर से एक बार मेरी ब्लॉग वेबसाइट में स्वागत है। आज के इस ब्लॉग में आप लोगो को बताऊंगा कि 10वीं पास युवाओं के लिए आज के समय में ड्रोन की शिक्षा, ट्रेनिंग, कर एविएशन क्षेत्र में अपना करियर आरंभ कर सकते है।
विश्व आज के समय में विविध और आकर्षक चुनौतियों का सामना कर रहा है। इसके निपटारे के लिए युवाओं के लिए महत्वपूर्ण यह है कि नई प्रौद्योगिकी को कैसे समझा जाए। जिससे नई आती हुई नौकरियों के लिए खुद को कैसे तैयार किया जाए। अब लोगो को इस नई क्रांति की गति और दिशा को समझना बहुत जरूरी हो गया है। उभरती हुई नौकरियों में ड्रोन टेक्नोलॉजी, कृत्रिम बुद्धिमत्ता ( एआई ), इंटरनेट ऑफ थिंग्स (ioT), स्वायत्त वाहन, 3डी प्रिंटिंग, नैनो टेक्नोलॉजी, जैव प्रौद्योगिकी, ऊर्जा भंडारण, सामग्री विज्ञान, क्वांटम कम्प्यूटिंग, जैसे व्यापक शामिल है। 

Career in Drone Technology

क्या है ड्रोन टेक्नोलॉजी?

ड्रोन एक रिमोट कंट्रोल उड़ने वाला रोबोट है जिसे दूर से एक पर्सन के द्वारा नियंत्रित किया जाता है। यह अपने एंबेडेड सिस्टम में सॉफ्टवेयर नियंत्रित योजनाओं का उपयोग करके स्वायत्त रूप से भी उड़ सकता है, जो अनबोर्ड सेंसर या ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम के संयोजन के साथ अपना काम करता है। ड्रोन को अगले वर्ष में बहुत बड़ी तकनीक के रूप में उपयोग किया जाने वाला रोबोट होगा।
2018 में भारत सरकार की इजाजत के मुताबिक व्यापारियों को अपने व्यावसायिक उद्देश्य से ड्रोन उड़ने की इजाजत मिल गई थी।

ड्रोन के क्षेत्र में रोजगार की संभावनाएं

रिसर्च एंड डेवलपमेंट, ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग, ड्रोन कंट्रोलर आदि के रूप में कई सारे  पद निकल सकते है। इन गतिविधियों के लिए सभी प्राधिकरण और अनुमतियां समाप्त कर दी गई है इसके चलते विभिन्न उद्योगों में ड्रोन के उपयोग की मांग में वृद्धि देखने को मिल रही है।

Comments

Popular posts from this blog

Indian Navy MR Agniveer (Matric Recruitment) Syllabus Download in Hindi

Ntse Exam Class 10 KA Syllabus

Mater of Arts (MA) Syllabus, Subject, Course Curriculum, Books 2021-22